रानीगंज-केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को ईसीएल के सातग्राम एरिया के प्योर सीआरसोल कोलियरी में एक विरोध सभा किया गया .इस मौके पर यहां केकेएससी के सातग्राम एरिया सचिव तारकेश्वर सिंह, अध्यक्ष तपन मुखर्जी, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, सुब्रत अधिकारी ,32 नंबर वार्ड पार्षद भोला हांड़ि, पंचायत समिति सभापति बबीता दास ,कर्माध्यक्ष विनोद नोनिया, नीमचा केकेएससी के शाखा सचिव अर्जुन सिंह, प्योर सियारसोल कोलियरी के केकेकेसी सचिव विवेक मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव, बापी चक्रवर्ती, संजीत मुखर्जी सहित संगठन के तमाम नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. यहां पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार कोल इंडिया जैसे राष्ट्रीय संसाधनों के विनिवेश पर अड़ी हुई है, इससे पता चलता है कि उनको आम जनता या श्रमिकों के हितों की कोई परवाह नहीं है. उन्हें सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के हितों से मतलब है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार का उखाड़ फेंकना है, ताकि श्रमिक हितों की रक्षा हो सके.




0 टिप्पणियाँ