रानीगंज- रानीगंज उर्दू हाई स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस विज्ञान मेला में न सिर्फ इस स्कूल के बल्कि आसपास के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए .इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित कई प्रोजेक्ट बनाएं और उनको प्रदर्शित किया. इस बारे में स्कूल के हेड मास्टर डॉ शाहिद हुसैन खान ने बताया कि आज इस स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. इस विज्ञान मेला में सिर्फ रानीगंज उर्दू हाई स्कूल ही नहीं बल्कि क्रिसेंट मिशन अंजुमन स्कूल के बच्चे भी इस प्रदर्शनी में आए थे .वह अपने शिक्षकों के साथ आए थे और सभी ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया. इसके अलावा रानीगंज की कई विशिष्ट हस्तियों भी यहां पर मौजूद थी सभी ने बच्चों द्वारा बनाए गए .विज्ञान के प्रोजेक्ट की तारीफ की. उनका कहना है कि इस विज्ञान मेले के जरिए बच्चों में विज्ञान की मानसिकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले भी इस तरह का आयोजन किया गया था. उन्होंने बताया कि यह शिक्षक और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को गलत चीजों से बचा के रखें. उन्होंने कहा कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए सही नहीं है .हालांकि मोबाइल का उचित इस्तेमाल किए जाने से बच्चों को शिक्षा में भी फायदा मिलेगा .खास करके कोरोना काल में हमने देखा है कि मोबाइल के इस्तेमाल से बच्चों को शिक्षा में कितनी मदद मिलती है. दूसरी तरफ स्कूल के साइंस विभाग के पैरा टीचर मोहम्मद तसलीम सुभानी ने बताया कि आज स्कूल में साइंस विभाग की तरफ से एक विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि 2018 में भी इस तरह के विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था ,लेकिन कोरोना की वजह से पिछले कुछ सालों में इसका आयोजन नहीं हो सका. आज फिर से इसका आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए बच्चों के अंदर वैज्ञानिक मानसिकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है .इस स्कूल में सिर्फ रानीगंज उर्दू हाई स्कूल ही नहीं बल्कि आसपास के और भी कई स्कूलों के बच्चे शामिल हैं ,और समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति यहां पर आए हैं ,जिन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रोजेक्ट की तारीफ की .इस मौके पर यहां स्कूल के हेड मास्टर डॉक्टर शाहिद हुसैन खान, तस्लीम सुभानी ,जाहिद हुसैन, सैफुल इस्लाम, गुल मोहम्मद, इंतखाब अहमद शफी, अहमद शाइस्ता आसमा ,शबाना परवीन ,तबस्सुम परवीन, नाहिद अफसा उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ