कारखानो में स्थानीय युवकों की नोकरी प्रदान करने की मांग को लेकर बाउरी समाज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



जामुड़िया - मंगलवार को बोरींग डांगा में पश्चिम बंग बाउरी समाज उन्नयन समिति की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया. इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान जामुड़िया ब्लाक एक के सचिव दिनमय बाउरी ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के इलाकों मे इतने सारे करखाना होने के बावजूद स्थानीय लोगों को यहां पर नौकरी नहीं मिलने के कारण लोगों को भुखे मरने की नौबत आ गई है . इकड़ा औधौगिक क्षेत्रों में सैकड़ो छोटे बड़े कारखाना है, लेकिन यहां पर कार्य के लिए बिहार झारखंड बाहर से हजारों की संख्या में लोग आकर अपना कार्य कर रहे है ,ओर जब भी इन कारखाने में यहां के सभी स्थानीय लोग कार्य की मांग करते है तो उनके हमेशा निराश होकर घर वापस लोटना पड़ता है. इसके लिए हम लोग स्पीड पोस्ट के माध्यम से राज्य की मुख्यमंत्री को पत्र भेज रहे है. यहां पर 13 वार्ड है . शिव डांगा में एक ओसीपी का कार्य चल रहा है, लेकिन यहां पर भी स्थानीय लोगो को कार्य पर रखा नहीं जा रहा है. विधायक से इस विषय से अवगत कराया गया वह तो कोशिश कर रहे है . शिव डांगा ओसीपी को लेकर इनके महाप्रबंधक से बातचीत किया गया है .उन्होंने ने कुछ दिनों का समय लिया है .अगर हमारी मांगे को नहीं मानती है तो इसे लेकर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर फनी बाउरी ,जोनी बाउरी ,मिठुन बाउरी ,सुकांतो बाउरी, मनोज बाउरी, उमेश बाउरी ,बादल बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता