प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया द्वारा थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया



 जामूड़िया - प्रेस क्लब ऑफ  जामुड़िया की ओर से शनिवार को थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल एवं चुरूलिया फाड़ी प्रभारी विश्वजीत राय को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि जामुड़िया थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल का तबादला जामुड़िया थाना से दुर्गापुर एनटीएस पुलिस स्टेशन में किया गया वहीं चुरुलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राय को दुर्गापुर पुलिस स्टेशन भेजा गया . सभी संवाददाता साथियों से बातचीत करते हुए राहुल देव मंडल ने कहा कि संवाददाता के साथ हमारा हमेशा  मैत्रीपूर्ण संबंध रहा है .इसके अलावा जामुड़िया के वासियों से भी हमे हमेशा बहुत ही अच्छा सहयोग रहा है. जब हमें जिस प्रकार का सहयोग चाहिए था वह हमे मिला है. इतने दिनों में यहां के लोगों के साथ एक बेहतर संबंध बन गया था. इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया .इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया के अध्यक्ष सत्येन मुखर्जी, सचिव हरि घोष, गुरमीत सिंह,सह कोषाध्यक्ष दिलीप साव,सुबल सिंह ,संजय यादव,मोहन सिंह, संजीत मोदी ,सुब्रत बाउरी ,मिठुन मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात