नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर की एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की




आसनसोल- नौजवान पंजाबी सभा बर्नपुर की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की. मुलत तीन मुद्दों को लेकर उन्होंने मेयर से मुलाकात की. इनमें आने वाले 28 तारीख को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन से पहले आसनसोल के भगत सिंह मोड पर लगे उनकी मूर्ति के रखरखाव के प्रति आसनसोल नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया गया .उसके साथ ही भारत को आजादी दिलाने में जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ,उनके जन्मदिन के अवसर पर स्कूलों में उनके विषय पर पढ़ाया जाए. तीसरी जो मांग संगठन की तरफ से रखी गई बहुत ही बर्नपुर गुरुद्वारे के ऊपर जो स्कूल चलता है उस स्कूल के भवन को लेकर भी मेयर का ध्यान आकर्षित किया गया. इस बारे में संगठन के नेता चरणजीत सिंह ने बताया की बर्नपुर गुरुद्वारा के ऊपर जो स्कूल चलता है उसका भवन 70 साल पुराना है लेकिन वहां पर कुछ लोग गैर कानूनी तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले ढाई हजार विद्यार्थियों की जान को खतरा पैदा हो गया है .उन्होंने इस विषय को भी मेयर के सामने उठाया. मेयर ने उनकी बातों को सुना और कहा कि क्योंकि अभी भगत सिंह मोड पर खुदाई का काम चल रहा है, इसलिए वहां पर फिलहाल मूर्ति के रंग रोगन या मरम्मत का काम संभव नहीं है, लेकिन अन्य दो विषय को लेकर मेयर ने आश्वासन दिया कि उन पर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी और बर्नपुर गुरुद्वारे के ऊपर चल रहे स्कूल के भवन को देखने के लिए जल्द ही इंजीनियर की टीम वहां पर जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता