कुआरडी तीन नंबर अंचल में भू धसान से लोगो में दहशत





 जामुड़िया - शुक्रवार को ईसीएल के  सातग्राम एरिया के रोटीबाटी ग्राम पंचायत क्षेत्र के कुआरडी तीन नंबर क्षेत्र स्तिथ फुटबॉल ग्राउंड में धसान से लोग दहशत में है.मिली जानकारी के अनुसार बीते रात अचानक फुटबॉल ग्राउंड में भू-धसान हो गया, जिसकी गहराई तकरीबन 30 से 40 फ़ीट है ,और यह क्रमश गहराई बढ़ती ही जा रही है ,अंदर से जल मौजूद होने की आवाज़ भी आ रही है. इस घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है, और पिकेटिंग कर रही है.  धसान क्षेत्र को झाड़ियां से घेर दिया गया है , ताकि कोई जानवर या इंसान उसे तरफ ना जाए .इसके बाद रोटीबाटी कोलियरी के मैनेजर सोमनाथ मुखोपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे .उन्होंने कहा की धसान हुई है, इसका पूरा जायजा हम लोग ले रहे हैं.कोलियरी के राष्ट्रीय करण के  पहले यहां पर इस क्षेत्र में बहुत जगह में कोयला निकाला गया था, हो सकता है उस समय का कुछ अभी जाकर प्रभाव पड़ रहा हो . हालांकि ई सी एल ने  इस तरफ कोई भी कोयला खनन नहीं किया गया है .ईसीएल प्रबन्धनं तत्काल ही इस धसान वाले स्थान को घेराबंदी कर रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे .इसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात