बल्लभपुर फांडी पुलिस ने पाइप गन के साथ मुगलसराय के रहने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया



 रानीगंज-एक बार फिर पुलिस की विशेष निगरानी से पाइप गन के साथ एक अपराधी पकड़ा गया.शुक्रवार की रात बल्लभपुर चौकी के आईसी शिलादित्य बनर्जी ने रानीगंज के पुराना एगारा पंचायत कार्यालय मिदनापुर रोड के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा. जब उन्होंने पूछा कि वह व्यक्ति वहां क्यों घूम रहा है, तो उस व्यक्ति ने अनसुना कर दिया और वहां से जाने लगा. बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके जेब को टटोला तो उसके पास से एक पाइप गन और एक राउंड ताजा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया ,गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह रानीगंज में एक रिश्तेदार के घर घूमने आया था. लेकिन वह इसका सटीक उत्तर नहीं दे सका कि वह क्यों और किस उद्देश्य से बन्दूक लेकर घूम रहा था. गिरफ्तार व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुगल सराय का रहने वाला 37 वर्षीय महमूद आलम है. पुलिस ने महमूद अली को शनिवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया‌.पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के लिए पुलिस ने उस शख्स को अपनी हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात