रानीगंज-हमेशा की भांति इस बार भी शिक्षक दिवस को सामने रखते हुए लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से मैगजीन मंथ का आयोजन किया गया.इस अवसर पर शिक्षक एवं पत्रकारों को सम्मानित की गई. इस अवसर पर जे के नगर हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं रानीगंज को ऑपरेटिव बैंक के चैयरमेन अपूर्व होम चौधरी एवं रानीगंज लायंस जे डी एम डीएवी स्कूल के प्रधान शिक्षिका मंदिरा दे, शिक्षक एवं पत्रकार डॉ डीपी बरनवाल, पत्रकार राजा बनर्जी, विमल देव गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपूर्व होम चौधरी ने कहा कि अतीत को सम्मान देने के साथ-साथ पूरे शिक्षक वर्ग को जिस प्रकार से आज सम्मानित की गई है इससे समाज कोई एक दिशा मिलेगी. पूर्व जिला पाल डॉक्टर पीआर घोष ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होते शिक्षकों का सम्मान हमेशा रहेगी. दुख होता है जब अभिभावक शिक्षकों के प्रति जब अपने बच्चों के मोह में आकर गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हैं.डॉक्टर डीपी बरनवाल ने कहा की शिक्षक छात्रों को के जीवन को सठीक पथ की और अग्रसर करते हैं, वहीं पत्रकार समाज का आईना होते हैं. डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मंदिरा दे ने कहा कि देश के सबसे बड़ा शिक्षक संस्थानों में से एक डीएवी स्कूल है , रानीगंज लायंस क्लब द्वारा संचालित इस स्कूल के तमाम शिक्षाको को सम्मान की गई मैं समझता हूं पूरे शिक्षक जगत को सम्मान की गई है. इस अवसर पर क्लब के बुलेटिन कालो हीरा का विमोचन किया गया .कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया.मंच पर क्लब के पदाधिकारी सुशील गनेरीवाला,मनजीत सिंह,रोहित खैतान उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ