शिशु बगान सार्वजनिक दुर्गा पूजा का खूंटी पूजा हुआ सम्पन्न




रानीगंज-मंगलवार को रानीगंज के शिशु बगान मोड़ के समीप शिशु बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ से खूंटी पूजा का आयोजन किया गया. इस साल इस कमेटी द्वारा इस पूजा का 19 वां साल है. इस बारे में  जानकारी देते हुए कमेटी के एक सदस्य शुभमय चौधरी ने कहा कि उनकी कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा की शुरुआत 2005 में की गई थी. यह 19वां साल है .उन्होंने कहा कि इस साल उनकी दुर्गा पूजा का थीम है, "ग्लोबल वार्मिंग "पूरे विश्व में बढ़ती तापमात्रा को लेकर उन्होंने दुर्गा पूजा का थीम बनाया है इसके जरिए वह संदेश देना चाहते हैं की तकनीक का इस्तेमाल करना तो आवश्यक है लेकिन इसके साथ-साथ कुदरत का भी ख्याल रखना चाहिए और इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए यह बताया गया है. लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है. उन्होंने बताया कि अशोक कर्मकार नामक स्थानीय कलाकार द्वारा ही इस पूरे थीम को सजाया गया है, डेकोरेटर भी रानीगंज के ही है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को उत्साह देने की कोशिश की जा रही है उन्होंने बताया कि इस बार उनके पूजा का बजट 7 लाख रुपए है.इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष गणेश साव,संयुक्त सचिव गोपी बरनवाल, , ताराशंकर बोस, ,प्रदीप मण्डल,मनोज दत्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात