जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन के नेतृत्व में एक पिकअप वैन में लदा हुआ कोयला जब्त किया गया. अब कोयला तस्कर एक नया तरीका अपना रहे हैं. कोयला तस्कर छोटी-छोटी गाड़ियों में कोयला भरकर उसके उपर लकड़ी की भूसी भर कर छोटे पिकअप वेनो में तस्करी कर रहे हैं . बड़े-बड़े बोरियों में कोयले को भरकर उसके ऊपर भूसी डालकर यह तस्करी किया जा रहा है. पुलिस को कुछ खबर ना लगे , इसके लिए नए-नए तस्करी के गुर अपना रहे हैं. शुक्रवार की देर रात आसनसोल की ओर से एक पिकअप वैन जो भूसी से भरे बोरे के अंदर बड़ी चतुराई के साथ 4 टन कोयला तस्करी कर पिकअप वैन का ड्राइवर आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के तरफ से रानीगंज की ओर ले जा रहा था ,तभी श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन को गुप्त सूचना मिली और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के चांदा मोड़ पर उस पिकअप वैन गाड़ी को जब्त कर लिया . पकड़े गए कोयला तस्कर का नाम गोबिंदा रुईदास उर्फ़ गोरांगो है .उम्र 38 पिता का नाम सूर्य रुईदास लालगंज उत्तर थाना का रहने वाला है. श्रीपुर फाड़ी की पुलिस आरोपी गोबिंदा रुईदास को शुक्रवार को आसनसोल के जिला अदालत में पेश कर चार दिनों की रीमांड में लेने के बाद पूछताछ कर रही है की उक्त कोयला कहां से लाया गया था और कहां लेकर जा रहा था.


0 टिप्पणियाँ