रानीगंज में पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य हुआ आरम्भ,फिलहाल मात्र 70 दो बाइक एवं 15 कार पार्किंग की होगी व्यवस्था




 रानीगंज-रानीगंज में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए रविवार को रानीगंज के एनएसबी रोड में स्थित नेताजी मूर्ति के समक्ष पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पार्किंग स्थल बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मंत्री मलय घटक, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ,आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ,जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक,वासिमुल हक, चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी,पश्चिम बर्दवान जिला शाशक एस पुन्नाबालम,नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, सुब्रत अधिकारी,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, रानीगंज क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के पार्षद उपस्थित थे. इनके अलावा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ,सचिव मनोज केसरी, चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ,रानीगंज क्लाथ मर्चेंट के तारकेश्वर कर सहित रानीगंज के तमाम गणमान्य लोग यहां मौजूद थे. इस मौके पर सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस पार्किंग स्थल के कार्य का शुभारंभ किया गया. ज्ञात हो कि दुर्गापुर में हुई एक प्रशासनिक बैठक में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष रानीगंज की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग स्थल बनाए जाने का अनुरोध किया था ,इसके उपरांत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्री मलय घटक को निर्देश दिया था कि रानीगंज में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक पार्किंग स्थल बनाया जाए .इसके बाद एनएसबी रोड स्थित नेताजी मूर्ति के समक्ष पीडब्ल्यूडी की इस जमीन को चिन्हित किया गया और आज यहां पर पार्किंग स्थल बनाए जाने के कार्य का शुभारंभ हुआ.इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि फिलहाल 20 डेसमिल में एक करोड़ से अधिक की राशि से यह पार्किंग स्थल बनाई जा रही है ,जो आने वाले 4 महीने के अंदर तैयार कर दी जाएगी. फिलहाल इस पार्किंग में 70 से 80 बाइक रखने की व्यवस्था होगी एवं 10 या 15 कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि रानीगंज काफी प्राचीन एवं ऐतिहासिक शहर है, सर्वप्रथम कोयला खनी कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के पितामह द्वारका नाथ ठाकुर ने किए थे.भारत में प्रथम रेल स्टेशन का सौभाग्य भी इस शहर को प्राप्त है .प्रथम रेल हावड़ा से रानीगंज को चली थी. यह एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक शहर है लेकिन कुछ समस्याएं है. इसमें जाम की समस्या भी एक है. इस पार्किंग स्थल से कुछ हद तक निजात पाई जा सकेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक जनहित प्रकल्प चला रही है. इस राज्य में मुफ्त में राशन, स्वास्थ्य सेवा, कन्या श्री, लखी भंडार जैसे योजना चल रही है. उन्होंने कहा कि सीपीएम की सरकार हमलोग के ऊपर कर्ज दे कर गई है, उसका ब्याज देते हुए भी विकास कार्य इस राज्य में की जा रही है.

 सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की.मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे ही सामने दुर्गापुर में एक प्रशासनिक बैठक में इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रखा था.मुख्यमंत्री ने तत्काल इस प्रस्ताव को मानते हुए इस पूरा करने के लिए मंत्री मलय घटक को कहा था,आज यह क्रियान्वित हो रही है. जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा की जब भी मैं शहर में आता, यहां के लोग कहते थे कि जाम की समस्या की वजह से यहां के खरीदार दूसरे शहर में चले जाते हैं, आशा है कि ईस पार्किंग स्थल के निर्माण से जाम की समस्या से थोड़ी निजात अवश्य मिलेगी. अड्डा के चैयरमेन एवं रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा की वैसे तो इस पार्किंग स्थल निर्माण प्रकल्प का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिन विश्व आदिवासी दिवस पर कर दिया था,और आज इसका निर्माण कार्य आरम्भ किया गया.उन्होंने कहा कि अड्डा के माध्यम से 2 करोड़ रुपये इस अंचल के विकास के लिए खर्च की गई है,13 हाई मस्ट लाइट लगाई गई है,सभी मनीषियों के प्रतिमा के ऊपर शेड लगाई गई है, आगे भी अन्य योजनाएं हैं . मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम योजना बद्ध तरीके से कम कर रही है पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का एक ही उद्देश्य है जनता के लिए काम करना. जरूरतमंदों के लिए काम करना और हम लोग उनके दिशा अनुरूप काम करते हैं. चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया एवं प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि 29 जून 2022 को हमने इस प्रस्ताव को दुर्गापुर के प्रशासनिक बैठक में रखा था, जो आज से क्रियान्वित हो रही है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता