मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मारे गये



 रानीगंज-प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रानीगंज प्रखंड के तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत हाड़ा भांगा इलाके में घटी. घटना के संबंध में पता चला है कि 55 वर्षीय हाड़ा भांगा निवासी मंगल घोष अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी सुबह की सैर पर निकले थे, तभी सड़क पर किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. मामला देख स्थानीय लोग सकते में आ गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को वहीं रख दिया और घटना के निराकरण और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि बालु से भरी लॉरियां इस सड़क पर लापरवाही से चलती हैं , यह दुर्घटना उसी बालु से भरी लॉरी के कारण हुई. इस संबंध में उचित कदम उठाने और सड़क की सुरक्षा बढ़ाने की मांग के लिए ही स्थानीय लोग शव को घटनास्थल पर रख कर सड़क के उस हिस्से को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच, इस घटना की खबर मिलते ही रानीगंज थाने की निमचा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों की एक मांग थी कि इस हादसे को बार-बार होने से रोकने के लिए प्रशासन उचित कदम उठाए,अंततः पुलिस द्वारा उचित कदम उठाने के आश्वासन के पश्चात शव को पुलिस अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता