जामुड़िया-ईसीएल मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आगामी 02 अक्टूबर से मनाए जाने वाले 'विशेष अभियान 3.O' के सफ़ल क्रियान्वयन हेतु आज शनिवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आरंभिक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया,वहीं साथ में क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक अनंत घोष, सभी अभिकर्ता, विभागीय प्रधान, कार्मिक अधिकारी व अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे.बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि यह एक विशेष अभियान है जिसके तहत हम अपने कार्यालयीन परिसर व आसपास के स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेंगे और स्वच्छता तथा अन्य सुधारों की प्रतिबद्धता दोहराएंगे और परिवेश की सुंदरता के लिए पौधारोपण करेंगे. इसके साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक ई-ऑफ़िस का उपयोग, लंबे समय से इधर-उधर बिखरे कागजातों को सहेजना जैसे विषयों पर भी उपस्थित सभी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.


0 टिप्पणियाँ