जामुड़िया - मंगलवार को भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी पहुंचे जामुड़िया के 11 नम्बर काली मंदिर . यहां आकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उन्होंने इस मंदिर में पुजा अर्चना किया.इसे लेकर जामुड़िया भाजपा के समर्थको में एक खुशी का माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि इतने महीनों से पश्चिम बंगाल की सरकार ने आसनसोल आने के लिए उन पर प्रतिबंद्ध लगा दिया था, लेकिन अभी कुछ दिनों पहले कोर्ट के सराहनीय फैसले के बाद बहुत दिनो के बाद आसनसोल आया हूं .इस दौरान जामुड़िया मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह ने हम से संपर्क करते हुए कहा कि भईया इतने महीनों बाद आप आसनसोल आये है तों एक बार जामुड़िया आइये. उनके आग्रह पर यहां पर 11 नम्बर काली मंदिर में पूजा अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया हूं .यहां पहुंचने पर हमारे जो भाजपा कार्यकर्ता हैं उनके मन मैं उत्साह बना हुआ है,एवं आने वाले दिनों में इसी तरह का उत्साह बना रहे. इस मौके पर जामुड़िया मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह, तोतन मोदक, अनिरुद्ध पासवान, रंजीत गांधी ,सनी सिंह ,देवाशीष मंडल ,रामसाही साहु ,निरंजन सिंह, सरस्वती कोड़ा ,रत्नलाल साव ,उत्तम रुईदास, राना बैनर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ