बैंक पर बीमा के नाम पर 10 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया




 जामुड़िया - सरकारी बैंक *बैंक ऑफ इंडिया* पर बीमा के नाम पर यहां के खाता धारक से 10 लाख रुपये से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. जामुड़िया थाने की पुलिस ने *सुध लाइफ इंश्योरेंस कंपनी* की महुआ मुखर्जी नामक एक महिला कर्मचारी हिरासत में लिया है. यह घटना बैंक ऑफ इंडिया की जामुड़िया बाजार स्थित शाखा में हुई.शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राहकों ने बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. यह मामला गरमाने पर पुलिस गयी और महिला कर्मी व बैंक मैनेजर को थाने ले आयी. ग्राहकों की शिकायत है कि वे बैंक ऑफ इंडिया में गए ओर एक बीमा कराया. वे जानते हैं कि यह बीमा बैंक ऑफ इंडिया का अपना बीमा है ,जिसमें लोगो से मोटी रकम लेने के बाद उन्हें कच्चे कागज पर रसीद कॉपी दी जाती है ,जब वे बैंक मे पूछने गए तो उन्हें बार-बार लौटा दिया गया .वे आज बैंक गये और मामले की जानकारी की. वहां जाकर देखा तो उनके जैसे करीब 200 से 300 ग्राहकों के साथ यह ठगी हुई है .जामुड़िया शाखा बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राजदीप दे ने कहा कि सूध लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ उनका समझौता है ,इस कंपनी के तहत ग्राहकों को बीमा मुहैया कराया जाता है, लेकिन उन्हें शिकायत मिली है कि महुआ मुखर्जी ने अपनी फर्जी रसीदें छपवाकर कई ग्राहकों से नकद पैसे लिये है, लेकिन जिन्होंने बैंक में जमा पैसा किया वह सुरक्षित है, लेकिन नकद में लेनदेन के लिए बैंक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है .वहीं बीमा कंपनी सूध लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारी तन्मय मुखर्जी ने कहा कि भारत के हर बैंक में उनके प्रतिनिधि है ,लेकिन उनके प्रतिनिधि के तौर पर महुआ मुखर्जी ने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. महुआ मुखर्जी ने फर्जी रसीद और मुहर लगाकर ग्राहकों से लगभग 10 लाख से अधिक की रकम ले लिया है जो कि पूरी तरह से बैंक नियमों से बाहर है .सूध लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इसकी पूरी जांच करेगी कि यह घटना कैसे घटी . ग्राहकों की शिकायत थी कि वे बैंक ऑफ इंडिया गए और बीमा कराया. उनके लिए यह जानना संभव नहीं है कि कौन बैंक कर्मचारी है और कौन बीमा कर्मचारी नहीं है .प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि ऐसी संस्था के कर्मचारियों को बैंक के अंदर कार्यालय खोलने की अनुमति आखिर कैसे दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता