रुइदास समाज द्वारा रक्तदान शिविर



जामुड़िया - रक्त की संकट को दूर करने हेतू जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित श्यामला पंचायत के निमशा ग्राम में शुक्रवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .यह रक्त दान शिविर रुईदास समाज के द्वारा आयोजित किया गया .इस शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों के देखरेख में शिविर का संचालन किया गया, जहां पर इलाके के 30 व्यक्तियों के द्वारा रक्तदान किया गया. इस अवसर पर बुधन रुईदास ने बताया कि आज के शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस इलाके में कुछ साल पहले एक युवक की जान रक्त की कमी के कारण चली गई थी. उस घटना को ध्यान में रखते हुए इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से किसी की जान गवानी ना पड़े, इसलिए इस तरह के आयोजन पिछले 3 वर्षों से किया जा रहा है ,ताकि इनके द्वारा दिए गए रक्त की वजह से किसी का जीवन बचाया जा सके .इस मौके पर इस इलाके के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात