दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित अड्डा कार्यालय के समीप मंगलवार दुर्गापुर भाषाई अल्पसंख्यक संगठन (डब्लूबीएलएमए) की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिंरगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत सैकड़ों राहगीरों को तिरंगा झंडा वितरण कर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों के छत पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई. कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष सह आसनसोल के पूर्व मेयर जीतेन्द्र तिवारी,भाजपा नेता चन्द्रशेखर बनर्जी, राम लखन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. श्री तिवारी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की आह्वान किया है जो नागरिक अपने देश के प्रति समर्पण रहने ,निष्ठावान होकर देश से प्रेम करते है. वह सभी लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर सच्चे देशभक्त का उदाहरण पेश करेंगे.

0 टिप्पणियाँ