कोलियरी में कोयला लोडिंग का कार्य मशीनों के बजाय स्थानीय युवको से कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन



  जामुड़िया- इसीएल स्थानीय लोगों के साथ कर रहे हैं सौतेला व्यवहार, युवकों को नही मिल रहे है इसीएल की ओर से कोई भी रोजगार एवं सुविधाएं .इन मांगों को लेकर बुधवार की सुबह कुनुस्टोरिया एरिया क्षेत्र के परसिया कोलियरी में स्थानीय लोगों ने एक रैली के माध्यम से एजेंट कार्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया. इनकी यह मांगे थी की इसीएल के द्वारा वाहनों में कोयले की लोडिंग मशीनों के बजाय स्थानीय क्षेत्र के सैकड़ो बेरोजगार लोगों द्वारा की जानी चाहिए. इसके विरोध में कोलियरी एजेंट को एक ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया . यह प्रदर्शन परसिया पंचायत क्षेत्र के कुलडांगा,परसिया ग्राम , केंदा डंगाल पाड़ा ,चतला धोड़ा हाट तला, माझीपाड़ा, घोष पुकुर, बेलबाद, 10 नंबर, खालाधोड़ा ,जोट जानकी और सिंगारन के लोगो ने रोजगार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.स्थानीय निवासी तरूण घोष एवं कल्याण घोष ने कहा कि इस इलाके में कोई भी बड़ी कारखाना नहीं है, जिसके कारण इन्हें कोई काम नहीं मिल रही है. अगर इसीएल जो कोयला यहां पर से मशीन के द्वारा वाहन में लोडिंग कर रहे है उन्हे श्रमिको के द्वारा लोडिंग करनी चाहिए, तब उन्हें यहां नौकरी मिलेगी तो वे अपना परिवार चला सकेंगे. इसके अलावा यहां पर इसीएल की ओर रास्ता बिजली एवं पानी की व्यवस्था सही रूप से करने की जरूरत है. प्रदर्शनकारियों ने आज एक ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन को समाप्त करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो वे महाप्रबंधक कार्यालय जायेंगे . अगर मशीन से लोडिंग होगी तो वह लोग उनका जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे .आज के विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के पूर्व मुखिया लक्ष्मी मुंडा, कल्याण घोष, तरूण कांति घोष, रवि हासदा, अभिजीत दास, आकाश बाउरी, सुमित्रा नोनिया सहित क्षेत्र के अन्य आम लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात