कारखाना एवं शिव डांगा ओसीपी में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिलने पर बाउरी समाज मुख्यमंत्री को लिखा पत्र





जामुड़िया - इकड़ा औधौगिक क्षेत्र में नव निर्मित कारखाना एवं शिव डांगा ओसीपी में स्थानीय बेरोजगार युवक को नौकरी प्रदान कराये जाने की मांग को लेकर पश्चिम बंग बाउरी समाज उन्नयन समिति की ओर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जायेगा. इस मांग को लेकर जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दो स्थित शिवपुर मोती बाजार के फुटबॉल मैदान के समीप एक हॉल में पश्चिम बंग बाउरी उन्नयन समिति की ओर से रविवार को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न बिषय पर चर्चा की गई .इस दौरान पश्चिम बंग बाउरी समाज उन्नयन समिति के ब्लाक एक के सचिव दिनमय बाउरी एवं ब्लाक एक के अध्यक्ष राजु बाउरी ने बताया कि जहां पश्चिम बंगाल में समाज को मान सम्मान एवं विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध सरकार करा रही है. बाउरी समाज के लोगो को यह सरकार उच्च पद दिया जा रहा है, वहीं जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में हमे भुखो मरने की नौवत आ गई है. आज इकड़ा औधौगिक क्षेत्रों में सैकड़ो छोटे बड़े कारखाना है ,लेकिन यहां पर कार्य के लिए बिहार झारखंड बाहर से हजारों की संख्या में लोग आकर अपना कार्य कर रहे है, ओर जब भी इस कारखाने मे यहां के स्थानीय लोग कार्य की मांग करते है तो उनके हाथों हमेशा निराश होकर घर वापस लोटना पड़ता है .यहां पर अभी भी बहुत लोगों को पट्टे नहीं मिले हैं ,इसके अलावा आवास योजना देना होगा. वहीं यहां पर शिव डांगा में एक नये ओसीपी का कार्य चल रहा है, लेकिन यहां पर भी स्थानिय युवकों को कार्य उपलब्ध करवाया नहीं जा रहा है .जब विधायक से इस विषय पर अवगत कराया गया तो उनका कहना है कि वह कोशिश कर रहे है . दुसरी और शिव डांगा ओसीपी में स्थानीय युवकों को नोकरी प्रदान करने को लेकर महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, अगर हमारी मांगे को नहीं मानती है तो इसे लेकर बहुत बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा. बाराबानी विधानसभा क्षेत्र में भी इसीएल के ही एक ओसीपी हुए हैं, वह सभी लोगों को कार्य सहित सारी सुविधाएं प्राप्त हो रहे है, लेकिन हमारे विधानसभा क्षेत्र में हमें इससे वंचित रहना पड़ रहा है. मजबुरन राज्य की मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हमारी मांगे को लेकर गुहार लगाया जायेगा. इस मौके पर मंगल बाउरी , रुपाली बाउरी, परितोष बाउरी, जोनी बाउरी, सुष्मिता बाउरी, माधव बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता