आसनसोल के गारुई नदी में डूब कर युवक की हुई मौत,पसरा मातम




 आसनसोल- कल यानी 15 अगस्त स्वंतंत्रता दिवस में आसनसोल के रेल पार इलाके के रहने वाले मोहम्मद आकिब सिद्दीक नामक युवक पल के पास गाड़ुई नदी में डूब गया था. कल से ही उसकी तलाश की जा रही थी ,लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश बरामद की गई .उसकी लाश बरामद होने से इलाके में मातम पसर गया. घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेसी नेता शाह आलम ने इसके लिए आसनसोल नगर निगम को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया .उन्होंने कहा कि घटना कल 10:45 बजे सुबह हुई थी .उसके बाद ही अगर इस युवक की तलाश में कदम उठाए जाते तो आज वह जिंदा रहता .उन्होंने कहा कि चुनाव आता है तो नेता लोगों के घर-घर पहुंच जाते हैं ,लेकिन कल 15 अगस्त की छुट्टी थी तो किसी ने इस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से बार-बार इस नदी के साफ-सफाई के लिए ज्ञापन सोपा गया है ,लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आज नदी का अस्तित्व ही संकट के घेरे में है. इसी वजह से मोहम्मद आकिब की जान चली गई. इसके पहले भी यहां इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है .उन्होंने कहा कि आगामी 21 तारीख को कांग्रेस की तरफ से नगर निगम में प्रदर्शन कर युवक के परिवार को 20 लाख रुपयों की मुवावज़ा तथा परिवार के एक सदस्य को नोकरी की मांग कर प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही इस वार्ड के पार्षद तथा डिप्टी मेयर और बोरो तीन चेयरमैन के इस्तीफा की मांग की. जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात