कारखाना के नाम पर ग्रामवासियों को दे रही है कैंसर एवं किडनी के रोग- अग्निमित्रा पॉल



 रानीगंज -कारखाना के नाम पर यहां के युवकों को रोजगार नहीं,लोगो के पीने के पानी को कारखाना प्रबन्धनं सब मर्सिबल पंप लगाकर पानी निकाल ले रहे है,प्रदूषण नियंत्रण विभाग को पैसे खिलाकर इलाके में प्रदूषण फैला रहे है.कारखाना प्रबन्धन करोड़ो कमा रहे है,यहां के सत्तादल के नेता को पैसा मिल रहा है,और बदले में यहां के रहने वाले युवकों को रोजगार देने के बजाय बिहार ,झारखंड के युवकों को नोकरी दी जा रही है,यहां के लोगो को कैंसर,किडनी के रोग,चर्म रोग,स्वास् जनित रोग मिल रहा है .

यह बातें शुक्रवार को मंगलपुर औद्योगिक नगरी में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक अग्निमित्र पाल पांच सूत्री मांगों के साथ अंचल की फैक्ट्री गोपाल गोविंद आयरन एंड स्टील फैक्ट्री, धनबाद फ्यूल इंडस्ट्रीज, हावड़ा गैस इंडस्ट्री में जाकर श्रमिको से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हो कर फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर ज्ञापन दिए.





अग्निमित्रा पाल ने कहा, "आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बकतार नगर और झांटीडांगा गांव जो मेरे ही विधानसभा का क्षेत्र है ,वहां के लोगों की शिकायत है कि फैक्ट्री से निकलने वाली प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या है. स्थानीय बेरोजगार युवाओं को फैक्ट्रियों में नौकरी नहीं मिल रही है. यहां तक ​​कि फैक्ट्री अधिकारी सीएसआर फंड से भी गांव के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं" इस विषय मे जब श्री गोपाल स्पंज प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर बी सिंह से बात किया तो वह निरुत्तर हो उठे,उन्होंने कहा कि सीएसआर के फंड कहाँ खर्च होते हैं, उसकी जानकारी नहीं हैं .अग्निमित्रा पाल ने कहा कि

फैक्ट्री के प्रदूषण फैलने से क्षेत्र के लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. फैक्ट्री के प्रदूषण से तालाब का पानी काला हो रहा है. घर के खाने में भी फ़ैक्टरी प्रदूषण फैल रहा है.

अग्निमित्रा पाल ने कहा, उन्होंने दक्षिण विधानसभा की कई फैक्ट्रियों का दौरा किया. फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने के बाद पाया कि ज्यादातर फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं हैं. क्षेत्र के आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने लगभग सभी फैक्ट्रियों को चेतावनी दी,।अधिकारी सरकारी नियमों का पालन किए बगैर फैक्ट्रियां चला रहे हैंअगर भविष्य में फैक्ट्री अधिकारियों ने प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगी.उन्होंने आरोप लगाया कि कारखाने के मालिक स्थानीय टीएमसी नेताओं को रिश्वत देते हैं और वह सब कुछ जानकार भी खामोश रहते हैं जैसा कि इससे पहले माकपा के जमाने में होता था विधायक ने कहा कि यहां पर कारखाने की तरफ से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाया जा रहा है, गरीब मजदूरों के पास सुरक्षा के उपकरण टोपी ड्रेस जुता तक नहीं दी जाती है . सबमर्सिबल पंप लगाकर जमीन के नीचे से पानी निकाल लिया जा रहा है जिससे स्थानीय गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है .उन्होंने कहा कि आज उन्होंने विभिन्न कारखानों में समस्याओं के बारे में जाना और कारखाना प्रबंधन को चेतावनी दी कि इन समस्याओं को दूर करें वरना वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगी और इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएंगी. वही इस बारे में इलाके के बल्लभपुर ग्रामके पंचायत सदस्य निर्मल शंकर पाल ने कहा कि विधायक बनने के ढाई साल बाद आज अग्निमित्रा पाल इलाके में आ रही हैं .सीएसआर फंड की बात करने से पहले वह खुद यह बताएं कि विधायक निधि से उन्होंने इलाके के विकास के लिए कितना पैसा खर्चा किया है. वहीं प्रदूषण की बात पर उन्होंने कहा कि जब वामफ्रंट का शासन था तब यहां पर बकतरनगर इलाके के लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन किया था और सीपीएम की पुलिस ने आकर यहां के 7 लोगों को गिरफ्तार किया था . विधायक को यह सारी बातें पता नहीं है ,क्योंकि ढाई साल हुए उनको विधायक बने हुए वह यहां पर सिर्फ लोगों का मन टटोलने आई है ,ताकि पंचायत चुनाव में बुरी हार के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा थोड़ी बहुत इज्जत बचा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात