रानीगंज-बारीश के मौसम में रानीगंज क्षेत्र में मच्छर जनित डेंगू और विभिन्न जीवाणु जनित बीमारियों से संबंधित विभिन्न लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को रानीगंज स्टुडेंट हेल्थ होम के कक्ष में छात्र स्टुडेंट हेल्थ होम और पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच द्वारा संयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुवर्णा गोस्वामी उपस्थित हुए और राज्य के सफल डॉक्टर जिन्होंने नौ महीनों में 957 जटिल आपरेशन किया, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने से पहले राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया था. पुरुलिया सदर अस्पताल के चिकित्सक व विज्ञान आंदोलन के प्रांतीय नेता डॉ. नयन मुखर्जी ने स्कूली छात्रों से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्यों तक को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी से बचाव व उसके उपाय बताया. गौरतलब है कि आज के इस कार्यक्रम में रानीगंज के कई स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया और जाना कि कैसे लोग मच्छर से पैदा होने वाले डेंगू रोग और विभिन्न जल जनित रोगों से छुटकारा पा सकते हैं.

0 टिप्पणियाँ