जामुड़िया : बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दो स्थित पुनियाटी वार्कशाप पिटोरिया केथी एवं पुनियाटी गुरुद्वारा क्षेत्रो में पिछले एक महीने से इसीएल के द्वारा सही तरीके से बिजली मुहैया नहीं कराये जाने को लेकर मंगलवार प्रातः से ही पुनियाटी वार्कशाप गेट के समक्ष स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगो ने जामुड़िया से दोमहानी को जाने वाले मुख्य सड़क अवरोध कर आधा घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान इस इलाके में रहने वाले एक स्थानीय युवक मंगल सिंह ने बताया कि करीब एक महीने से ईसीएल की बिजली को स्थानीय लोगों के घरों में सही तरीके से मुहैया नहीं हो रही है. पूरे चौबीस घंटों मे मात्र 3 घंटे ही बिजली रहती है, जिसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ईसीएल मैनेजमेंट के द्वारा इस तरह का रवैया से स्थानीय लोग परेशान है. बिजली नहीं रहने के कारण महिलाओं को घर में काम करने की असुविधा हो रही है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बिना बिजली के ही अपने घरों में पढ़ाई करने में काफी असुविधा हो रही है ,ओर इस गर्मी के कारण छोटे छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. इसे लेकर बार-बार मैनेजमेंट को बोलने के बावजूद बिजली सही तरीके से नहीं मिल रही है. स्थानीय नेताओं को भी इस विषय को लेकर सूचना दी गई ,परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई .यहां तक कि इस विषय को लेकर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह को भी सूचना दी गई है फिर भी कोई हल नहीं निकला है .सभी जगह से हार थक कर अंत में हमने यह निर्णय लिया की सड़क अवरोध करेंगे, इसलिए आज सभी स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क अवरोध किया. आज ईसीएल के मैनेजमेंट से मिलकर इस विषय को लेकर बातचीत करेंगे. अगर ईसीएल के मैनेजमेंट के द्वारा बिजली की समस्या को दूर करेंगे तो हम सभी अपने बच्चे और महिलाओं को लेकर सड़क पर धरना देंगे और आगे जाकर इससे भी बड़ा अंदोलन करेंगे. वहीं इसकी खबर मिलते ही मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ इसके मैनेजमेंट से बात की ओर इसे लेकर मंगलवार को संध्या विधायक कार्यलय में जाने के लिए कहा गया तब जाकर यह अंदोलन समाप्त हुआ. इस मौके पर मोहल्लेवासी विशाल गिरी, संजय दास, सालीक अंसारी ,राजेश भगत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ