जामुड़िया बोरो अंचल के विभिन्न समस्याओं का समाधन हेतु बोरो अधिकारियों के साथ बैठक किया





 जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय जामुड़िया बोरो कार्यालय में स्थानीय पार्षदों तथा बोरो अधिकारियों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक किया. इस दौरान जामुड़िया क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की गई और कैसे यहां पर विकास को और गति प्रदान की जा सके इस पर मंथन हुआ. मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यहां पर पानी की समस्या है, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए अमृत दो परियोजना के तहत समस्या के निराकरण की कोशिश की जा रही है. कोलकाता में इस परियोजना के अधिकारियों के साथ बातचीत हो चुकी है और बहुत जल्द यहां पर अमृत दो परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू हो जाएगा. उनको आशा है कि बहुत जल्द क्षेत्र से पानी की समस्या दूर हो जाएगी. वहीं अवैध निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी अवैध निर्माण अतिक्रमण की बात सामने आएगी नगर निगम की तरफ से कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण या अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लोगों से अपील की कि वह भी नगर निगम के सुचारू संचालन में सहयोग करें और अवैध निर्माण और अतिक्रमण से बचे. इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीमुल हक, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार के अलावा सभी पार्षद गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता