जामुड़िया: जामुड़िया प्रखंड के 10 ग्राम पंचायतों में 4 ग्राम पंचायत के प्रधान एवं उपप्रधान को पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कराए गए. चुरुलिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर प्रदीप मुखर्जी जबकि उपप्रधान के लिए रुपाली बाउरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. जबकि मदनतोड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सरस्वती कोड़ा,उपप्रधान के लिए विमान चटर्जी को शपथ दिलाई गई . तपसी ग्राम पंचायत में बीना पानी बाऊरी को प्रधान एवं विजय चक्रवर्ती उप प्रधान बनाये गये. हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान करबी बाउरी जबकि उप प्रधान शेख जरदिस को शपथ ग्रहण कराए गए. वहीं बहादुरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान मंजू बागदी उप प्रधान फूलन रुइदास बनाई गयी. पहली बार दरबार डांगा गांव से मुखिया बनाये जाने से दरबार डांगा के ग्रामीण काफी खुश हैं. ज्ञात हो कि कुल 8 पंचायत सदस्य प्रधान उप प्रधान निर्विरोध चुने गये हैं. इसके बारे में पंचायत प्रधान करबी बाउरी ने कहा के पार्टी ने जो फैसला लिया वह श्रद्धा पूर्वक है पार्टी ने उनको पहले प्रत्याशी बनाया और अब उनको पंचायत प्रधान की जिम्मेदारी सौंपा है. वह अपनी तरफ से इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और जो भी काम बाकी है उनको जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी वहीं उप प्रधान शेख जा्रदिस ने कहा कि इलाके में जो भी समस्याएं है उनको खत्म करने की कोशिश की जाएगी .


0 टिप्पणियाँ