पानी की मांग को लेकर सैकड़ो महिला पुरुषों ने किया सड़क अवरोध



जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क दामोदरपुर ग्राम में पिछले 3 महीनों से इलाके के नल में पानी नहीं आने के कारण यहां के सैकड़ों महिलाएं एवं पूरुष ने इस भीषण गर्मी में सड़क पर आकर घंटों पथ अवरोध किया ,जिसके कारण रास्ते के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई .इस मौके पर स्थानीय ग्राम निवासी एक महिला सातु मंडल ने कहा कि यह पर पानी की समस्या आज से नहीं कई सालों से है, लेकिन पिछले 3 महीनों से इस इलाके में लगातार ओर भी गंभीर रूप से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई. यह पर पीएचई पाईप लाइन का कनेक्शन तो दिया गया है लेकिन इस नल में पानी का प्रेशर ही नहीं है, जिसके कारण घरों में पानी भरकर ले जाने समय हमलोगो आपस में कई बार मारपीट बहु करना पड़ जाता है, यहां पर चापाकल है, लेकिन घंटों चलाने के बाद उस चापाकल से पानी आता है, यहां पर जितने भी आसपास में तालाब एवं कुआं है वह भी इस भीषण गर्मी के कारण सुखा हुआ है. इसे लेकर यहां के सभी लोगों ने बोरो एक के चैयरमेन तथा इस वार्ड के पार्षद को कई एक बार लिखित शिकायत पत्र दिये गये हैं ,लेकिन हर समय हमलोगों को केवल अश्वासन ही दिया जाता है .इस पर अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है. अभी कुछ दिनों पहले भी यहीं पर सड़क अवरोध किया गया था, उस समय भी हमें केवल अश्वासन ही मिला है. यहाँ पर टैंकर से तो पानी दिया जाता है लेकिन उस टैंकर से यहाँ के लोगों को पानी की पूरा नहीं हो पाती है, जिसके कारण आज फिर से मजबूरन यह सड़क अवरोध करना पड़ है. वही मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुँच कर लोगों को समझा बुझा कर यह सड़क अवरोध हटाया गया. इस मौके पर झुम्पा मंडल, राम कृष्ण कर्मकार, रूबी घोष ,झरना मंडल, सोमेन घोष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता