आयुदार ने लावारिश कुत्तों को भोजन कराया




रानीगंज -बे जुबान पशुओं के मदद करने वाली रानीगंज की संस्था आयुदार ने बीते रात शहर के विभिन्न मुहल्लों में विचरने वाले स्ट्रीट डॉग को संस्था के सदस्यों ने भर पेट भोजन कराया. ज्ञात हो कि शहर की यह संस्था रात दिन किसी भी वक्त अगर किसी पशुओं के कष्ट की खबर पाती है तो तुरंत इसके सदस्य उसकी सेवा करने पहुंच जाते हैं.गुरूवार की संध्या कुत्तों को भोजन कराने के दौरान आयुदार संस्था के कार्यकारी सचिव रोहन मिश्रा ने बताया कि आज रानीगंज के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर शहर के लावारिश कुत्तों को खाना खिलाया गया. इसके साथ ही उनमें अगर कोई बीमारी है तो उस बीमारी का भी इलाज किया गया .वहीं इस संगठन से जुड़े सदस्य ने कहा कि उनकी यह संस्था बीते 3 वर्षों से इन पशुओं के लिए काम कर रही है. उनको खाना खिलाना उनकी सेवा करना उनको अगर कोई बीमारी होती है तो उसका इलाज करने का काम उनकी संस्था करती है. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था का मुख्यालय रानीगंज में है. आसनसोल में एक शेल्टर होम बनाया गया है, जिन पशुओं का इलाज रास्ते पर संभव नहीं है उनको आसनसोल के शेल्टर होम में ले जाया जाता है. वहां रखकर इन पशुओं का इलाज किया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति चाहे तो वह उस शेल्टर होम से इन कुत्तों को अपने घर ले जाकर पाल सकते हैं .उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आगे आए और इन बेजुबान जानवरों को अपने घरों में रखें ताकि यह भी ठीक से रह सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता