माकपा उम्मीदवारों के समर्थन में मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में निकली महा जुलूस



 जामुड़िया : पंचायत चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को विद्रोही कवि काजी नजरुल के जन्म स्थान चुरुलिया में सीपीआईएम के प्रत्याशियों के समर्थन में डीवाईएफआई के राज्य महासचिव मिनाक्षी मुखर्जी तथा आईशी घोष के नेतृत्व में चुनाव प्रचार किया गया,वही इस दिन जामुड़िया की पूर्व विधायक जहांआरा खान, सीपीआईएम नेता मनोज दत्ता, तापस कवी स्थानीय सीपीआई (एम) के अन्य नेतागण उपस्थित थे. इस दौरान पूरे चुरुलिया गांव में महाजुलूस निकाला गया, रैली चुरुलिया हटिया स्थिति सीपीएम कार्यालय में जाकर समाप्त हुई और उसी स्थान पर एक सभा आयोजित की गई .इस मौके पर मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा, सीपीएम के नेताओं ने 100 दिन के रोजगार के लिए मांग किया था कि पश्चिम बंगाल के लोगों को रोजगार मिले. सड़क बिजली एवं सभी सुविधा केंद्र सरकार से हम लोगों ने मांग की ,वहीं राज्य सरकार ₹500 देकर लोगों को भ्रमित कर रही है. इस बार तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पैसे एवं गुंडागर्दी के दम पर नॉमिनेशन उठाने के लिए दवाव बनाया था, राज्य पुलिस तृणमूल कांग्रेस के कैडर के रूप में काम कर रही है. अगर पुलिस ठीक से काम करे और चुनाव आयुक्त इसे ठीक से संचालित करते हैं, तो।सीपीएम के सभी प्रत्याशी निश्चित रूप से विजय हासिल करेंगे, क्योंकि बंगाल की जनता के सहित चुरुलिया लोग एकजुट हो गए हैं और सभी लाल झंडे नीचे आ गए हैं, सिविक वालंटियर्स टीएमसी नेता कार्यकर्ताओं को नमस्ते कह रहे हैं,सिविक वालंटियर के चित्र कैमरे में कैद हो चुकी है. हाईकोर्ट के नियम के अनुसार यदि आप काम करेंगे तो ठीक, नहीं तो आप जेल जाएंगे और अपनी नौकरी भी खो देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता