पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा और हत्या के विरोध में माकपा ने पथ सभा पर किया विरोध प्रदर्शन



रानीगंज : राज्य पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के 1 दिन बाद ही बुधवार को वाम मोर्चा के द्वारा चुनाव के दौरान हुए हिंसा और हत्या के विरोध,राज्य चुनाव आयोग की निष्क्रियता तथा मतगणना के दौरान माकपा कर्मी संजय हेम्ब्रम के साथ मारपीट करने के प्रतिवाद में बुधवार को रानीगंज माकपा एरिया कमिटी भवन के समक्ष पथसभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान संबोधित करते हुए माकपा नेता सुप्रियो राय ने कहा कि यह चुनाव रक्त रंजित चुनाव था.यह चुनाव निष्पक्ष चुनाव नहीं था. पुलिस, प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में असफल रहे.पुलिस प्रशासन हिंसा होती रही, हत्याएँ होती रही. लेकिन यह लोग मूकदर्शक बने रहे. तृणमूल कांग्रेस के गुंडा अपनी गुंडागर्दी करते रहे. इस चुनाव के दौरान 44 लोगों की मौत हो गई. किसी मां की गोद सुन हो गई, तो किसी की मांग की सिंदूर उजड़ गई. हिंसा और हत्या के खिलाफ वाममोर्चा सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हुई है.यह मामला कोर्ट के विचाराधीन है. यदि कोर्ट में इस मामले का फैसला हो जाता है, तो ठीक है. नहीं तो हम लोग अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी चोर,गुंडा, बदमाश,माफिया तृणमूल के कार्यकर्ता हो गए हैं.टीएमसी चोरों की पार्टी हो गई है। जो लोग धांधली के बल पर चुनाव जीत रहे हैं.यह जीत लोकतंत्र की हत्या कर जीती गई है.इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता,दिवेन्दु मुखर्जी,हेमंत प्रभाकर, मलय मंडल सहित अन्य माकपा कर्मी एवं समर्थक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात