रश्मि ग्रुप द्वारा कारखाना निर्माण के लिए खरीदे जाने वाले जमीन कम दिए जाने का आरोप





 जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र ब्लाक दो स्थित हिजलगोड़ा में रश्मि ग्रुप द्वारा निर्माण किये जा रहे कारखाना के ऊपर जमीन दखल करने का आरोप एक परिवार ने लगाया है. आरोप है कि उनकी जमीन के ऊपर रश्मि कारखाना का कार्यालय बनाया गया है .इस दौरान खुशी गोस्वामी एवं राहुल गोस्वामी ने बताया कि रश्मि कारखाने का कार्यालय का जो पूरा ढांचा बना हुआ है वह हमारे जमीन के ऊपर है. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी जमीन करीब दो बीघा के आसपास है .कंपनी के तरफ से उस जमीन की कीमत हमें 12 लाख रुपए दे रहे हैं ,जबकि हमारे अनुसार 2 बीघा जमीन की कुल कीमत 30 लाख रुपए मिलने चाहिए ,परन्तु कंपनी देने से इंकार कर रही है. हमारी दो बीघा जमीन रश्मि कंपनी ने अपने बाउंड्री वॉल के अंदर कर ली है यह जमीन 12 सालों पहले रश्मि कंपनी कारखाना ने ली थी. लगातार इतने सालों से इनके कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं .हमने इस कारखाने के मैनेजमेंट को कई बार जमीन के दस्तावेज दिए हैं, परंतु इनकी तरफ से अभी तक कोई भी हल नहीं निकाला गया है. हमारा परिवार बार-बार इस कारखाने में अपनी गुहार लेकर आता है परंतु उनको अनदेखा किया जाता है. उन लोगों को आश्वासन देकर भेज दिया जाता है हमारी जमीन की जो सही कीमत है हमें मिल जाए तो हम अपनी जमीन रशमी कारखाने के नाम पर रजिस्ट्री कर देंगे. इस जमीन के मालिक खुशी गोस्वामी ने बताया कि इस कारखाने के मैनेजमेंट से आज बैठकर इस मुद्दे को लेकर हल करने के लिए आए थे परंतु मैनेजमेंट के एक अधिकारी वर्मा जी हमारी पूरी बात सुनने के बाद सोमवार को इस जमीन के मुद्दे को लेकर बुलाया है .खुशी गोस्वामी ने बताया कि हमें अपना हक चाहिए अगर हमें जमीन का सही मूल्य मिलता है हम अपनी जमीन को बेचेंगे. इससे पहले भी कई बार जमीन को लेकर रशमी कारखाने के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जबसे इस कारखाने की बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य शुरू हुआ है तब से जमीन के मालिक जमीन को लेकर कई बार कारखाने के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था. वहीं जब इस विषय को लेकर करखाना अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात