जामुड़िया - भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल मंगलवार को जामुड़िया के एक राशन दुकान में पहुँची. इससे इलाके के अन्य राशन डीलरों ने मचा हड़कंप. आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल जामुड़िया के दामोदरपुर ग्राम को बच्चों के बीच पाठ्य समग्री देने के लिए वह पहुंची थी तभी उस ग्राम के कुछ स्थानीय लोगों ने विधायक के सामने यह शिकायत की सिनेमा मोड़ स्थित फेयर सोप एमआर शाप से दिए जाने वाला चावल की गुणवत्ता ठीक नहीं है इसी बात पर वह पहुंची एवं अनाज को देखा इस संदर्भ में विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दामोदरपुर ग्राम के महिला एवं पुरुषों ने उनसे शिकायत की राशन डीलरों के द्वारा खाने के लिए जो चावल उन्हें दिया जा रहा है वह खाने में असामान्य लग रही है . विधायक अग्नीमित्रा पाल ने कहा कि उन्होंने चावल की बोरियों को भी देखा बोरियों में भरा चावल का रंग सफेद ओर पीला है पर जो बोरियों के चावल बाहर रखा हुआ वह चावल उचित रंग में है उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत आई है इस बार वह केवल बात करके चली जा रही है ,भविष्य में इस प्रकार की अगर कोई शिकायत मिली तो इस विषय को दिल्ली तक पहुंचाएगी. यह चावल जिनके द्वारा पुरे जामुड़िया क्षेत्र में सभी राशन डीलरों को सप्लाई की जाती है वह उनसे भी इस विषय पर बात करेंगी.वहीं दूसरी तरफ जामुड़िया के सिनेमा मोड़ पर स्थित इस एमआर डीलर मनोज अधिकारी ने कहा कि वह सरकारी नियमों को मानकर काम करते हैं, उन्होंने कहा कि दुकान में रखी चावल की बोरियां आपके सामने है .सप्लायर जो चावल उन्हें देते हैं वह वही चावल लोगों तक पहुंचाते हैं.लोगों की शिकायत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किस कारण से लोग चावल की शिकायत कर रहे हैं उन्हें मालूम नहीं है हमें जो चावल उपलब्ध हो रहा है .वह चावल यहाँ के जनता तक भली भांति पहुँचाया जा रहा है.


0 टिप्पणियाँ