तार बंगला युथ आर्गेनाईजेशन ने राहगीरों को पिलाये शर्बत



रानीगंज-रानीगंज के तार बांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से तार बांग्ला अशोका पेट्रोल पंप के सामने सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया गया. इसके साथ ही राहगीरों को इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए शर्बत और ठंडा पानी भी पिलाया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए तार बंगला यूथ ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू ने बताया के तार बांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से सेफ ड्राइव सेव लाइफ का अभियान चलाया गया. इसके साथ ही इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच ठंडा पानी वितरित किया गया .उन्होंने कहा कि रानीगंज ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी, ताकि सड़क हादसों को कम से कम किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज तकरीबन ढाई हजार लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया. उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान चलाए जाने से लोगों में ना सिर्फ लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता पैदा होगी. ठंडा पानी पीकर उनको इस प्रचंड गर्मी में राहत भी मिलेगी. वहीं रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि आज तार बांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान चलाया गया ,और लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करना है और इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाना है . उन्होंने तार बांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन और रानीगंज ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की सराहना की और कहा कि पहले भी तार बांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन और ट्रैफिक विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाए गए हैं. इस मौके पर रुपेश यादव, जाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू, रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी चित्ततोष मंडल, मुशीर आलम, आमिर इकबाल ,वसीम अख्तर ,इरशाद आलम, परवेज मोहम्मद युसूफ आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता