बाराबनी में माकपा प्रत्याशियों से डीसीआर लेने का आरोप तृणमूल पर लगा, तृणमूल ने आरोप से किया इनकार






बाराबनी-राज्य में पंचायत चुनाव नामांकन आज से शुरू हो गया है। शुक्रवार नामांकन के पहले दिन आसनसोल के बाराबनी में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर सीपीएम(माकपा) उम्मीदवारों से जबरन डीसीआर छीने का आरोप लगा है। सीपीएम राज्य कमेटी के सदस्य गौरांग चटर्जी ने कहा कि वाम मोर्चा शुक्रवार को राज्य भर में नामांकन दाखिल करने की योजना बना रही है। शुक्रवार नामांकन के लिये सीपीएम प्रत्याशियों ने बाराबनी प्रखंड कार्यालय से डीसीआर लिया था, लेकिन बीडीओ कार्यालय में हमारे तीन उम्मीदवारों से तृणमूल कार्यकर्ताओं ने डीसीआर छीन लिया। उन्होंने ने बताया कि पूरे मामले की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को फोन पर दे दी गई है। सीपीएम के बाराबनी एरिया समिति के सचिव तपन दास ने आरोप लगाया कि आज पंद्रह डीसीआर काटे गए। वे लोग जब डीसीआर लेकर लौट रहे थे तो उनसे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 15 डीसीआर छीन ली गईं, उन्होंने ने कहा कि उनके पास से भी 6 डीसीआर थी जिसे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने छीन लिया।

वही डीसीआर छीनने के आरोप को नकारते हुए तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट है, उन्हें शांतिपूर्वक अपना नामांकन दाखिल करना चाहिए। राज्य एंव क्षेत्र की जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ थी और है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात