नामांकन भरने के तीसरे दिन सीपीएम के कुल 62 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा





रानीगंज : रानीगंज प्रखंड अंतर्गत 6 ग्राम पंचायत के 93 सांसदों के लिए माकपा के 62 उम्मीदवारों ने नामांकन भरने के तीसरे दिन काफी जोशो खरोश के साथ नामांकन जमा किया गया. रानीगंज ब्लॉक कार्यालय में तीसरे दिन सीपीआईएम के बाकी प्रार्थीयों ने फॉर्म लिए. शांति पूर्ण रुप से नामांकन का कार्य पूरा हुआ. सुरक्षा की दृष्टि से यहां धारा 144 लगी हुई थी, रानीगंज थाना प्रभारी ,पंजाबी मोड़ फाड़ी प्रभारी,रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान एवं रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान मौजूद थे .मिली जानकारी के मुताबिक रानीगंज के 6 ग्राम पंचायत में सीपीआईएम प्रार्थियों द्वारा कुल 52 प्रार्थीयों ने नामांकन भरे ,जबकि पंचायत समिति में कुल 10 सीपीएम प्रार्थियों ने नामांकन किए,जिसमें बल्लभपुर ग्राम पंचायत से 18, तिराट से 10, जेमेरी ग्राम पंचायत से 16, एगरा से 3 एवं आमरसोता से पांच प्रार्थीयों ने नामांकन जमा किया, जबकि रोटी बाटी ग्राम पंचायत से अभी तक एक भी प्रार्थी ने अपना नामांकन जमा नहीं कियाा.

 इस विषय में माकपा नेता रामचंद्र महतो एवं हेमंत प्रभाकर ने दावा किया कि सभी ग्राम पंचायत के सभी सीटों पर माकपा अपना उम्मीदवार देगी,वहीं सोमवार को ग्राम पंचायत में 52 जबकि पंचायत समिति से 10 प्रार्थियों ने नामांकन जमा किए जबकि जिला परिषद से सागर बनर्जी एवं गुरुपद बाउरी ने आसनसोल में नामांकन जमा किया. बाकी बचे उम्मीदवार कल या परसों में अपने नामांकन जमा करेंगे. 

इस विषय में बीडीओ अभिक बनर्जी ने बताया कि आज शांति पूर्ण रुप से तीसरे दिन नामांकन जमा किया गया. सुरक्षा की दृष्टि से 1 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी,कल ही इसके लिए नए आदेश आये है

 नामांकन कक्ष में प्रार्थी के साथ सिर्फ एक प्रपोजलर को अंदर जाने दिया जा रहा था.अनुमान है कि और बचे दिनों में लगभग 500 प्रार्थी नामांकन जमा करेंगे.

मालूम हो कि अभी तक सत्ता दल तृणमूल एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं किए इसलिए इन पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा अभी नामांकन नहीं हो रहा है .जबकि इन पार्टी के प्रतिनिधियों ने अपने प्रार्थीयों के लिए नामांकन फॉर्म ले लिए हैं.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिक भीड़ होने की संभावना है,उसके लिए सिविल डिफेंस एवं पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता