विश्व कवि गुरु रविंद्र नाथ की जयंती पर कार्यक्रमो की धूम




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार विभिन्न संगठनों, क्लबों, शिक्षण संस्थानों की ओर से विश्व कवि गुरु रविंद्र नाथ की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. प्रातः काल प्रभात फेरी से शुरू की गई कार्यक्रम देर संध्या तक जारी रही. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. दुर्गापुर नगर निगम की ओर से सिटी सेंटर इलाका स्थित गुरु रविंद्र नाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण निगम की प्रशासक श्रीमती आनंदिता मुखर्जी ने किया.मौके पर निगम के प्रशासक मंडली सदस्य धर्मेंद्र यादव के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे. दुर्गापुर महकमा सूचना एवं संस्कृति विभाग एवम दुर्गापुर विधाननगर गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के सहयोग से विद्यालय के प्रांगण में विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर महकमा शासक डॉ. सौरभ चटर्जी, कार्यवाहक उपसूचना अधिकारी श्री नरेंद्र नाथ दत्ता, कार्यवाहक अनुमंडल सूचना एवं संस्कृति अधिकारी श्री स्वरूप विश्वास, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुंतला पाल आदि उपस्थित थे. सुबह 7.30 बजे प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. महकमा शासक डॉ. सौरभ चटर्जी ने कवि के चित्र पर मल्यादन कर उन्हें नमन किया. इसके बाद स्कूल के शिक्षकों, छात्रों एवम कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दुर्गापुर के भिरंगी स्थित टीएन स्कूल इलाके से एनएसएमएस कॉलेज की ओर से जयंती पर रैली आयोजन किया गया जो बेनाचिटी बाजार होते हुए पांच माथा मोड़ पहुंचा. मौके पर कॉलेज के डेवलपमेंट मैनेजर शोभोदिप सिंह , टी आई सी सफीकुल आलम, राहुल पाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. स्टील टाउनशिप में संगठन की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई जो टाउनशिप के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा . वही देर संध्या तक वो, मामरा बाजार, टाउनशिप कई अंचलों में कवि रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आयोजन किया गया. जो देर रात तक जारी रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात