जामुड़िया : ईसीएल कर्मी रवि महतो द्वारा सुरक्षा को लेकर अपने क्वार्टर के सामने कराए जाने वाले बाउंड्री वाल को रोक दिया गया. श्रीपुर के राणा स्थित लाइनपार इलाके में शुक्रवार को उनके कार्य को बंद करा दिया गया. घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर श्रीपुर फांड़ी पुलिस को पहुंचना पड़ा. पुलिस ने भी मामले को देखते हुए बाउंड्री वॉल के कार्य को फिलहाल अभी बंद करने को कहा . इस पूरी घटना को लेकर ईसीएल के शिवडांगा कोलियरी में कार्यरत रवि महतो की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि इस क्वार्टर में हमारी तीन पीढ़ियां रहती आ रही है. हमारे घर के आस-पड़ोस ने अपने घरों के सामने बाउंड्री वॉल कर रखा है .हमलोग भी अपनी सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वाल कर रहे थे ,जबकि नाजीर पाड़ा के रहने वाले लोहा करोबारी मोहम्मद बबलू, और उसके सहयोगी मोहम्मद जावेद, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद मुनीर के द्वारा काम करने से जोर जबरदस्ती रोक दिया गया. विगत दो महीने पहले भी हम लोग यहां बाउंड्री वाल की कोशिश कर रहे थे, परंतु यह लोग गुंडागर्दी दिखाते हुए काम को बंद करा दे रहे हैं .शुक्रवार को जब हमने इस कार्य को फिर से शुरू करने की कोशिश की तो फिर से इन लोगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए कार्य को बंद कर दिया. हमारे ईट और सीमेंट को भी इन लोगों द्वारा बर्बाद कर दिया गया .यहां आस-पास में भी जितने भी घर में लोग रह रहे हैं वहां कोई भी ईसीएल कर्मी नहीं है , फिर भी यह लोग अवैध रूप से यहां रह रहे हैं, तथा अपने घर के सामने बाउंड्री वॉल और नए ढांचे से मकान भी बना रखा है जबकि हम लोग ईसीएल कर्मी होते हुए भी जबरन हमारे कार्य को बन्द किया जा रहा है. इस विषय पर निंघा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक अजित कुमार मजूमदार ने बताया कि यह ईसीएल की जमीन है अगर ईसीएल कर्मी बाउंड्री वाल करता है तो उसे बाहरी लोगों को इस कार्य को रोकने के लिए बाहरी लोगों का अधिकार नहीं है. अगर ईसीएल की जमीन पर कोई भी कार्य करता है तो उसे रोकने का एकमात्र अधिकार ईसीएल के अधिकारी को है. इस विषय में बाहरी लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है .अगर ईसीएल कर्मी हमें शिकायत करता है तो हम उचित कार्रवाई करेंगे, इस विषय को लेकर रवि महतो ने ईसीएल प्रबंधन को लिखित तौर पर शिकायत देने की बात कही है.


0 टिप्पणियाँ