गोलियों से छलनी सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद, इलाके में सनसनी




सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के महिषामुरा मैदान के समीप खेतों से शनिवार सुबह गोलियों से छलनी सड़ा-गला एक अज्ञात शव बरामद किया गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने खेत मे सड़ा-गला शव देख कर सालानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पा कर मौके पर पहुँच कर पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव देख कर बताया जा रहा है कि शव किसी युवक का है। वही बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में युवक के शरीर से तीन गोलियां निकली गई है। हालांकि पोस्टमार्टम में शव से निकाले गए गोलियों को लेकर अबतक अधिकारीकी तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वही खबर लिखे जने तक शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है मृतक को उम्र करीब 35 वर्ष होगी। शव करीब 10 से 15 दिनों पुराना बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया गया हैं, हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर रात के अंधेरे में शव को घटना स्थल पर अपराधियों ने फेंक दिया है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस डीसीपी(वेस्ट) अभिषेक मोदी ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है घटना की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता