पश्चिम बंग बाउरी समाज समिति द्वारा शराब बिक्री के प्रतिवाद सभा




 रानीगंज-अपने अधिकारों के समर्थन में गुरुवार को रानीगंज के 90 नंबर वार्ड के कुमारबाजार के माझ बाउरी पाड़ा में पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति रानीगंज ब्लॉक की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया .इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सुमंत बावरी संगठन के रानीगंज ब्लॉक सचिव प्रमोद बावरी अध्यक्ष निताई बावरी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे .इस मौके पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी आमंत्रित अतिथियों को भी फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया . इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल बावरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुमंत बावरी ने कहा कि आज जो यह अधिकार यात्रा निकाली गई है, उसका उद्देश्य बावरी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि बावरी पाड़ा में शराब के धड़ल्ले से बिक्री होती है, जिससे कि समाज के लोगों पर बुरा असर पड़ता है .उन्होंने शराब की बिक्री को रोकने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी जमीनों से बावरी समाज के लोगों को बिना पुनर्वास के हटाने का भी विरोध किया .उनका साफ कहना था कि जब तक बावरी समाज के लोगों को पुनर्वास नहीं दिया जाएगा. उनको इन जमीनों से हटाने नहीं दिया जाएगा . इसके साथ ही उन्होंने बावरी समाज के लोगों के लिए शिक्षा को और विकसित करने की मांग की उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा को कैसे और बेहतर किया जाए, इसे लेकर भी आवाज उठाई गई. सभा के उपरांत अधिकार यात्रा निकाली गई ,जो कुमार बाजार माझ बावरी पाड़ा से शुरू होकर कुमार बाजार के रास्ते हिल बस्ती, चूड़ीपट्टी, सी आर रोड होते हुए फिर यहीं आकर समाप्त हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान