तृणमूल का ईद मिलन समारोह, मंत्री मलय हुए शामिल




आसनसोल : तृणमूल वार्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 स्थित रेलपार के जहांगीर मोहल्ला अंतर्गत बालू मैदान इलाके में  ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक, अभिजीत घटक, टीएमसी पार्षद फांसाबी आलिया सहित  वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वह सारे कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। उन्होंने ऊपर वाले से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है। आज इस ईद मिलन कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग सम्मिलित होने आए हैं। यह इसी का प्रतीक है कि आसनसोल में हर त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। ईद में भी सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और खुशियों को साझा किया। इसके अलावा उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक अपना वक्तव्य रखा और ईद मिलन की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात