रानीगंज-बीते कुछ दिनों से फिर से पूरे दक्षिण बंगाल में भीषण गर्मी पड़ रही है .इसे देखते हुए रवीवार को भाजपा महिला मोर्चा आसनसोल जिला की महामंत्री सुनीता कयाल के नेतृत्व में रानीगंज थाने के सामने एक ठंडे पानी की मशीन लगाई गई. इसके साथ ही 500 राहगीरों को बेल का ठंडा शरबत पिलाया गया. इस मौके पर सुनीता कयाल ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ता है, लेकिन ठंडा पानी न मिलने से काफी लोगों को परेशानी होती है. इसी को देखते हुए आज यह वाटर कूलर लगाया गया और आज 500 राहगीरों को बेल का ठंडा शरबत भी पिलाया गया.



0 टिप्पणियाँ