सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई महत्वपूर्ण बैठक





आसनसोल- आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । इस बैठक में मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी उप मेयर वसीम उल हक़ कमिश्नर राहुल मजूमदार एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी इंद्राणी मिश्र बोरो चेयरमैन अनिमेष दास राजेश तिवारी सहित कई पार्षद आसनसोल नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग से जुड़े अधिकारी तथा कोलकाता से आए सुडा के अधिकारी उपस्थित थे। यहां पर कोलकाता से आए अधिकारियों ने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। इनका कहना था कि अभी भी आसनसोल तथा दुर्गापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बहुत कम करने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना का तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम किया जाता है उसमे केंद्र और राज्य मिलाकर कुल 4 हजार करोड़ रुपए आवंटित होंगे। लेकिन उसके किए यह बहुत जरूरी है कि कोई भी निकाय उन शर्तों को पूरी करे। इस परियोजना का लक्ष्य है की शहरों को गार्बेज फ्री सिटी बनाया जाए । इन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार से जो राशि मिलेगी उसे पाने के लिए विभिन्न शर्तों को मानना होगा जिसमे गार्बेज फ्री सिटी के पहले पायदान के लिए क्वालीफाई करना होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात