रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर की ओर से राहगीरों को ओ आर एस बांटा गया


 रानीगंज- रानीगंज के तार बांग्ला मोड़ के पास रानीगंज के रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की तरफ से राहगीरों में लिक्विड और पाउडर ओआरएस बांटा गया. इस मौके पर यहां डॉ विकास रावत ,रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव ,रानीगंज के बीएमओएच डॉक्टर अरसद खान, बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा आदि उपस्थित थे .इस मौके पर रूपेश यादव ने कहा कि आरएमपी चिकित्सकों की तरफ से यह जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है .उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इनके द्वारा कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य किए गए थे .जब कोई प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देखने के लिए तैयार नहीं था तब इन चिकित्सकों ने लोगों को चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराई और आज भी जो यह कार्य कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है. वहीं विकास रावत ने कहा कि आज लिक्विड और पाउडर मिलाकर तकरीबन 8000 ओआरएस बांटे गए. इसके लिए उन्होंने रुपेश यादव मुजम्मिल शहजादा सहित प्रशासन को भी धन्यवाद दिया .उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब उनके संगठन की तरफ से इस तरह का कोई सामाजिक कार्य किया गया है. कोरोना के समय भी उनके संगठन की तरफ से इस तरह के कार्य किए गए थे .उन्होंने इस प्रचंड गर्मी में लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी और कहा कि अगर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो चेहरे को ढक कर और पर्याप्त मात्रा में पानी तथा ओ आर एस लेकर निकलना चाहिए. वहीं मुजम्मिल शहजादा ने भी इस कार्य की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से यह संगठन लोगों की सेवा करता रहा है वह सराहनीय है आज भी इनके द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उससे लोगों को काफी राहत पहुंचेगी उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में जब पानी की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती है तो ऐसे में लोगों को ओ आर एस प्रदान करना काफी सराहनीय है. इस बारे में रानीगंज के बीएमओएच अरशद खान ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में खासकर बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है .इसलिए उन्होंने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी और कहा कि जिस तरह से आरएमपी चिकित्सकों के संगठन द्वारा यह कार्य किया जा रहा है. वह काफी सराहनीय है. इससे कई लोगों को राहत पहुंचेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता