लायंस क्लब के जिलापाल उप जिलापाल का सम्मानित किया गया





रानीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा नवनिर्वाचित जिलापाल एवं उप जिलापाल तथा क्लब के स्थापना के बाद 25 वर्ष पुरा करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलापाल डॉक्टर नबारुण गुहा ठाकुरता ने कहा कि उन्हें लायंस क्लब के संदर्भ में जब जानकारी मिली कि यह एक ऐसी संस्था है, जहां सेवा ही सर्वोपरि है तो उन्होंने अपने पिता से इस पर सलाह ली और उन्होंने उनको इस संगठन से जुड़ने की सलाह दी. इन्हीं भावनाओं के साथ वह इस संस्था के साथ जुड़े और सभी के आशीर्वाद से आज वह उप जिलापाल नियुक्त हुए. वहीं जिला पाल डॉ एसके बसु ने कहा किसी भी संस्था के विकास के लिए टीम वर्क अति आवश्यक होती है.लायंस क्लब रानीगंज में टीम वर्क की वजह से ही आज पूरे जिला में प्रथम स्थान रखता है . उन्होंने भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से इस जिला को एक नए मुकाम देने में उनको सफलता मिलेगी. उप जिलापाल एस के मोहिउद्दीन ने भी अपना वक्तव्य रखें. इस अवसर पर संयोजक एवं रीजनल चेयरमैन हर्षवर्धन खेतान ने अतिथियों का स्वागत अभिवादन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप केडिया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मनजीत सिंह ने की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता