युवा टीएमसी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 53 यूनिट रक्त दान की गयी


 रानीगंज-गर्मी के मौसम में आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की काफी कमी देखी जा रही है, जिस वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए शनिवार को रानीगंज के आर के होटल में रानीगंज तृणमूल यूथ कांग्रेस की तरफ से संगठन के अध्यक्ष विक्टर बागची के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जहां 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.रक्त संग्रह का कार्य जिला अस्पताल द्वारा किया गया. इस मौके पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की विशिष्ट हस्तियों जैसे चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया .इस मौके पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ज्योति सिंह , एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, कंचन तिवारी ,राहुल पाल, अरविंद सिंघानिया,दीपक गोप,राजा बनर्जी, बुंबा पाल आदि उपस्थित थे.शिविर के दौरान रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो गई है .आसनसोल जिला ब्लड बैंक में रक्त की इतनी ज्यादा कमी हो गई है कि एक मरीज की जान बचाने के लिए असिस्टेंट सुपर को रक्तदान करना पड़ा .उन्होंने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी तथा इससे जुड़े सभी संगठनों के सदस्यों को नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविरों के आयोजन का आदेश दिया है. इसी क्रम में आज रानीगंज में तृणमूल युथ कांग्रेस की तरफ से भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि यह देखकर काफी अच्छा लगा कि यहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि तृणमूल काँग्रेसज़ एक राजनीतिक पार्टी है लेकिन वह सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है . रक्त की इस भारी कमी के दौरान रक्तदान शिविर के आयोजन से बड़ा और कोई काम नहीं हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात