रानीगंज बोरो कार्यालय को शहर के बीच से हटाकर शहर से बाहरी क्षेत्र में किये जाने का माकपा ने किया विरोध




रानीगंज- रानीगंज के पुराने बस स्टैंड इलाके में अवस्थित रानीगंज बोरो कार्यालय को शहर के मध्य से हटाकर शहर के बाहरी क्षेत्र में किये जाने के विरोध में सोमवार की दोपहर माकपा रानीगंज एरिया कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया.माकपा नेता सुप्रियो रॉय का कहना था कि रानीगंज शहर के बीचों-बीच स्थित रानीगंज के अति प्राचीन बोरो कार्यालय को अचानक स्थानांतरित कर दिया जाने से क्षेत्र के लोगों को नए बन रहे नए कार्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी . राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे कार्यालय बिल्कुल अलग जगह पर यह अवस्थित होगी है, जिससे वहां पहुंचने पर लोगों को परेशानी होगी. यही वजह है कि माकपा ने इस मुद्दे को उठाया और कार्यालय को एनएसबी रोड में स्थानांतरित करने की मांग की.वहीं उन्होंने बीते दिन पहले 88 नंबर वार्ड की वार्ड पार्षद नेहा साव के आवास योजना के लिए कथित तौर पर रुपया मांगे जाने वायरल हो रहे ओडियो के मुद्दे की तत्काल न्यायिक जांच की मांग की. इस तरह के गलत कामों में शामिल लोगों को उनके पद से हटाने की मांग के साथ ही सोमवार को माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन में रानीगंज की पूर्व विधायक व सीटू नेता रुनू दत्ता, कृष्णा दासगुप्ता, दिब्येंदु मुखर्जी, हीरक गांगुली आदि विशेष रूप से मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा