सालानपुर प्रखंड तृणमूल आदिवासी समिति की कर्मी बैठक में पहुँचे मेयर






सालानपुर-सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस आदिवासी समिति द्वरा रविवार रूपनारायणपुर श्रमिक मंच में मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की मौजूदगी में कर्मी सभा के आयोजन किया गया। जहाँ आदिवासी समुदाय के लोगो ने अपनी समस्याओं से श्री उपाध्याय को अवगत कराया। आदिवासी कर्मियों ने विधायक विधान उपाध्याय के सामने सभी समस्याओं को रखते हुये, हर पंचायत में माझी थाना, आदिवासी मंदिर सहित क्षेत्र में गरीब को आवास योजना से घर उपलब्ध कराने की अपील की।कर्मियो की समस्याओं को सुन विधायक ने कहा कि सालानपुर में बहुत से विकास कार्य हुये है। सभी पंचायत में आदिवासी समुदाय के विकास के लिये कार्य किया गया है । आज जो भी समस्या की मुझे जानकारी हुई है उन समस्याओं को भी जल्द खत्म करने की प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, तृणमूल कांग्रेस आदिवासी समिति के जिला अध्यक्ष लखी राम टुडू, आइएनटीटीयूसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष अपर्णा रॉय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता