बंगला नव वर्ष पर निकाली गयी प्रभात फेरी



 रानीगंज-बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर आज रानीगंज शरण्या की तरफ से रानीगंज के बंग भवन से एक प्रभात फेरी निकाली गई .इससे प्रभात फेरी में समाज के विशिष्ट वर्गों के लोग शामिल थे .इनमें चिकित्सक एस के बासु, अनिर्वाण घोष, राजेश गुप्ता, सुशोभन भौमिक आदि उपस्थित थे. इसके अलावा रानीगंज शरण्या के अध्यक्ष आलोक बोस संस्थापक सचिव ज्योतिका बनर्जी रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चिततोश मंडल रानीगंज गांधी मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल छवि दे रानीगंज राज हाई स्कूल के असिस्टेंट टीचर अद्वैत कोनार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे. प्रभात फेरी की शुरुआत बंग भवन से हुई. इसके उपरांत सि आर रोड होते हुए नेताजी मोड़ पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया .इसके उपरांत बड़ा बाजार होते हुए फिर बंग भवन पर आकर प्रभात फेरी का समापन हुआ. इस मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की कि सभी के लिए आने वाला साल मंगलमय हो. उन्होंने कहा कि नववर्ष बंगाल और यहां के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है और उन्होंने सभी के लिए यह नया साल शुभ हो ऐसी प्रार्थना की.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात