ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कोलियरी स्टार रेटिंग संबंधी सेमिनार






जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कोयला खान स्टार रेटिंग संबंधी एक विशिष्ट सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें कोल कन्ट्रोलर्स ऑफ़िस (सीसीओ) के अधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी अभिकर्ताओं व खान संरक्षा अधिकारियों को कोयला खान स्टार रेटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.साथ ही, सीसीओ के अधिकारियों ने व्यावहारिक रूप से संबंधित प्रपत्र को विधिवत भरने का प्रशिक्षण दिया ताकि कोयला मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी होने वाली कोयला खान स्टार रेटिंग में सटीकता आ सके और हम उचित स्टार रेटिंग को हम प्रतिबद्ध हों. ग़ौरतलब है कि कोयला उत्पादन, खान सुरक्षा, कोयले की गुणवत्ता जैसे विविध कसौटियों पर कसते हुए प्रत्येक कोलियरी को मंत्रालय की ओर से स्टार रेटिंग जारी की जाती है. उक्त वांछित रेटिंग हेतु निर्धारित प्रपत्र विधिवत भरने के व्यावहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य के साथ इस विशिष्ट सेमिनार का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि सेमिनार में सीसीओ के प्रतिनिधि के रूप में बी. एन. पंडित व हरवंश सिंह मौजूद रहे सीसीओ के प्रतिनिधियों का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया और सेमिनार को लाभकर बताया. मौके पर क्षेत्रीय अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी, सभी खानों के अभिकर्ता एवं संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात