551 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस





 जामुड़िया- निघा राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित बिहंगम योग संस्थान के अंतर्गत निघा महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम द्वारा निंघा के एयरपोर्ट मैदान में 23 अप्रैल को 551 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा हैै ,जिसे लेकर निघा आश्रम परिसर में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजित किया गया. संवाददाता सम्मेलन में विहंगम योग संत समाज पश्चिम बंगाल के प्रभारी जीबी सिंह, निंघा आश्रम के महाप्रबंधक वीके सिंह कार्यक्रम के संयोजक उमेश सिंह उपस्थित थे. इस दौरान जीबी सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को यहां पर 551 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायोग का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें वाराणसी से सद्गुरुश्री स्वतंत्र देव जी महाराज एवंं संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का आगमन हो रहा है .22 अप्रैल को संध्या में 'अ' अंकित श्वेत ध्वजारोहण के पश्चात संत प्रवर की दिव्य वाणी होगी. 30 अप्रैल की सुबह 551 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा. इसके पश्चात नए जिज्ञासुओं को विहंगम योग क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा दी जाएगी ,एवं संध्या में भजन प्रवचन दिव्य वाणी एवं सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा. कार्यक्रम के दोनों दिन तीनों समय भंडारा चलता रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा