जामुड़िया - बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित बोरो कार्यालय के समीप वाटर हेड टंकी का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शिलापट्ट का अनावरण हटा कर एवं नारियल फोड़ कर किया . इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि इस वाटर हेड टंकी से अब बोरो एक के 13 वार्ड में टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति करने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि जामुड़िया के 13 वार्डों में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन यह पानी पीएचई का पानी होता है, जिससे पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती थी .इस समस्या को लेकर मेरे पास बोरो एक के चेयरमैन सह एमएमआईसी तथा सभी वार्डों के पार्षदों ने अनुरोध किया कि अगर वह इस टंकी के जरिए टैंकरों में पानी उपलब्ध करा सके तो सही समय पर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा ओर जामुड़िया इलाको में सही समय पर सही रूप से पानी लोगों को मिल सकेगा. इसीलिए आज इस ओवरहेड पानी टंकी का उद्घाटन किया गया .उन्होंने कहा कि अभी पाइपलाइन बिछाया नहीं गया है लेकिन यह कोशिश है कि गर्मी का मौसम आने से पहले ही सभी क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाए ताकि इस वाटर हेड टंकी के जरिए लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति हो सके,फिलहाल टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाएगी. इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक, एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी, बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार, आसनसोल नगर निगम के मुख्य सिविल इन्जीनियर अचिन्त्य बारूई, एसिस्टेंट इन्जीनियर काजल गोस्वामी के आलावा पार्षद गन उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ